हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को हल्द्वानी में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्षदों और फरियादियों ने अपनी समस्याएं तहसीलदार कुलदीप पांडे के समक्ष रखीं। पेंशन, सड़क, जलापूर्ति, सफाई और जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई महिलाओं ने विधवा, वृद्धा और परित्यक्ता पेंशन रुके होने की शिकायत करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने इंदिरा नगर वार्ड संख्या-32 की समस्याएं उठाईं। उन्होंने टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों की ठीक कराने, टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण और अधूरी सिविल लाइनों को पूरा करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने तहसील दिवसों में दी गई पुरानी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.