संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक हरीशचंद्र नाथ से मिला। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि पदोन्नति, चयन वेतनमान पेंशन, जीपीएफ के लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण किया जाय। मई माह का वेतन बढ़े हुए मंहगाई भत्ते के साथ दिया जाए। जनगणना में प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि बखिरा इंटर कॉलेज के लिपिक पदोन्नति प्रकरण, निघुरी व हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के चयन वेतनमान के लंबित प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए। प्रत्येक परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से शिक्षण व्यवस्...