एटा, मार्च 9 -- गांव कैला निवासी विधवा महिला मिथलेश देवी ने पुत्रवधू पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाए है कि पुत्रवधू बिंदु देवी पत्नी आशीष कुमार आए दिन परेशान करती है। पीड़िता के अनुसार उन्हें मिलने वाली पेंशन पर भी पुत्रवधू अपना पूरा अधिकार जताती है तथा उनके हिस्से की खेती अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने कहा कि उनके अन्य बेटे-बेटियां भी हैं, तो इसी बात को लेकर पुत्रवधू ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि पेंशन नहीं दी तो जान से मार देगी। पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर उनकी बेटी गीता उन्हें बचाने के लिए आई, उनके साथ भी मारपीट की गई। जिससे उसके हाथ और बांह में चोटें आई हैं। पड़ोसी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। मिथलेश देव...