पेंड्रा में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, ट्रिपिंग से होगी मुक्ति
आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर क्षेत्र के पेंड्रा गांव में करीब 7.60 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। उपकेंद्र बनने से सरायमीर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में सरायमीर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों के माध्यम से छह फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र से सरायमीर कस्बे सहित करीब 40 गांवों के लगभग 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सरायमीर उपकेंद्र को 133/33 केवी विद्युत उपकेंद्र रानी की सराय से 33 केवी लाइन के जरिए बिजली आपूर्ति होती है। रानी की सराय से सरायमीर की दूरी करीब 35 किलोमीटर होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.