भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में पेंडिंग रिजल्ट सुधार के लिए शुक्रवार को भीड़ लगी रही। स्नातक सेमेस्टर-5 का फार्म भरने देने की अनुमति देने के बाद भी विद्यार्थी लगातार अपने रिजल्ट सुधार को लेकर परीक्षा विभाग पहुंच रहे हैं, ताकि आगे उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि रिजल्ट सुधार को लेकर कवायद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...