गया, अप्रैल 3 -- प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आमस के सीओ अरशद मदनी से मुलाकात कर लंबित राजस्व मामलों के जल्द निष्पादन की मांग की। उन्होंने कहा कि सीओ, आरओ व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से जमीन से जुड़े सैकड़ों मामले महीनों से लंबित हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विशेष रूप से परिमार्जन और म्यूटेशन के मामलों का अंबार लगा हुआ है। प्रमुख ने इन मामलों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने की अपील की। इस पर सीओ अरशद मदनी ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारियों का प्रभार अमीन और पंचायत सचिवों को सौंप दिया गया है और उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...