अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, विधि संवाददाता पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अमीर व गरीब क्लाइंट के न्यायिक कार्यों को त्वरित रूप से करते हैं तो क्लाइंट को आप अधिवक्ताओं पर पूर्ण विश्वास हो जाता है। लंबित मामलों के निपटारे में सहयोग करें। वकीलों से अपील की कि कोर्ट में पेंडिंग केसों को जल्दी निपटाने में मदद करें। उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी जमीनी समस्याएं भी सुनीं। अधिवक्ताओं ने फैमिली कोर्ट में बढ़ती पेंडेंसी, अदालती स्टाफ की कमी और लंबित मुकदमों जैसे मुद्दे उनके सामने रखे। जस्टिस संदीप कुमार ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनी और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही। यह भी पढ़ें- अररिया पहुंचे हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल के इंस्पेक्टिंग जज इंस्पेक्ट...