मेरठ, मार्च 3 -- दौराला के लावड़ रोड बाजार स्थित पेंट व्यापारी के मोबाइल पर युवक ने फोन कर 75 हजार रुपये का पेंट मंगाया और सामान लेकर आने वाले ई-रिक्शा चालक को भुगतान देने की बात कही। मौके पर पहुंचे ई-रिक्शा चालक को चकमा देकर युवक सामान लेकर फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर पीड़ित व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला रामपुरी निवासी वरुण ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसके मोबाइल पर पेंट खरीदने के लिए एक युवक का फोन आया। युवक ने सामान सिवाया टोल प्लाजा के पास भेजने और सामान लेकर आने वाले ई-रिक्शा चालक को भुगतान देने की बात कही। जिस पर उसने सामान निकालकर टोल प्लाजा पर भेज दिया। सामान मंगाने वाला युवक ने सामान को वाहन में रखवाकर ई-रिक्शा चालक को रुपये के लिए सिवाया स्थित नंद वाटिका कॉलोनी में बुला लिया। कॉलोनी में पहुंचने के ...