एटा, जनवरी 31 -- शुक्रवार को नगर के किला रोड पर घर में दूध गरम करते समय किशोरी अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा उस समय हुआ जब रसोई में रखा पेंट का डिब्बा और थिनर गिर गया। इससे आग भड़क गई। इसमें किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। किला रोड निवासी सुनील की 17 वर्षीय पुत्री हर्षिता घर की रसोई में गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। उसी दौरान रसोई में पास में रखे पेंट का डिब्बा और थिनर असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। थिनर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण गिरते ही आग पकड़ ली। आग तेजी से फैल गई। अचानक भड़की आग की चपेट में आने से हर्षिता बुरी तरह झुलस गई। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों, आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तुरंत घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.