पेंट के गोदाम में भीषण आग से अफरातफरी
गाज़ियाबाद, मई 8 -- मेरठ रोड स्थित मैनापुर क्षेत्र में हुई घटना, केमिकल ड्रम में लीकेज से भड़की आग गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मेरठ रोड स्थित मैनापुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बंद पड़े पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी का बयान मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:33 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मैनापुर स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि बंद पड़े पेंट गोदाम के भीतर रखे केमिकल ड्रम में लीकेज होने के कारण ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई थी। केमिकल और पेंट सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल कर्मियों ने कई होज पाइप बिछाए और पानी के साथ फोम का इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.