कानपुर, नवम्बर 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन की मदद से सजावटी एवं औद्योगिक पेंट्स के फॉर्मुलेशन एवं मैन्युफैक्चरिंग पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 से 15 नवंबर के बीच होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण मैथानी ने बताया कि इसमें देशभर के पेंट उद्योगों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को पेंट निर्माण, परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...