पेंट्रीकार कर्मियों ने वेंडर को बंधक बनाकर पीटा
चंदौली, सितम्बर 6 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार रात सवा नौ बजे डाउन महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई। आरोप है कि पेंट्रीकार कर्मियों ने फास्ट फूड के वेंडर को शौचालय में बंधक बनाकर पीटा और बीच-बचाव करने आए दूसरे साथी वेंडर के उपर गर्म तेल फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया। घटना से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी आरोपी पैंट्रीकार कर्मियों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्री सुविधा के लिए फास्ट फूड स्टॉल है। जिसमें काली महाल निवासी किशन चौहान काम करता है। शनिवार रात सवा नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर डाउन महानंदा एक्सप्रेस के आने पर किशन यात्रियों से खाने का ऑर्डर लेने पहुंचा था। तभी पेंट्रीकार कर्मियों ने उसे पकड़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.