बरेली, मई 25 -- आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को चर्च स्थापना दिवस एवं पेंटेकोस्ट विशेष आराधना आयोजित हुई। आराधना का संचालन पास्टर इंचार्ज विशाल सैमुअल ने किया, जबकि विशेष प्रार्थना पास्टर राजेंद्र प्रसाद ने कराई। सीनियर पास्टर विलियम सैमुअल ने अपने संदेश में पेंटेकोस्ट दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि इसी दिन यीशु मसीह के चेलों पर पवित्र आत्मा उतरा था। कार्यक्रम में दो बच्चों का अर्पण संस्कार भी हुआ। लखनऊ से आई सिस्टर लवीना सैमुअल ने क्वायर टीम के साथ स्तुति-आराधना कराई। आराधना के बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया एवं 200 घंटे की प्रार्थना श्रृंखला में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- एलएलजेएम चर्च में जॉन वेस्ली दिवस मनाया यह भी पढ़ें- अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला शुरू, 300 बच्चे शामिल यह भी पढ़ें- युवा स...