बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को दी पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में सीआईएसएफ फायर, बीएसएल के सहयोग से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया व आग से बचाव तथा आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों को सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने लाइव फायर ड्रिल प्रदर्शन ने छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में सतर्क रहने और सही प्रतिक्रिया देने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फायर इंजन को करीब से देखा व अग्निशमन कर्मियों से जानकारी ली। प्राचार्या करूणा प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है व ऐसे प्रशिक्षण छात्रों को जागरूक व सक्षम बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.