बोकारो, मार्च 10 -- दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिपोर्ट कार्ड दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक व सीनियर विंग के विद्यार्थियों को उनके रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए गए। स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल रहा। प्राथमिक विंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 317 विद्यार्थियों को किसी एक विषय में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर मेरिट इन अकैडमिक्स प्रमाणपत्र दिया गया। जबकि 64 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं अच्छे व्यवहार, अनुशासन और विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए 269 विद्यार्थियों को स्टार सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सीनियर विंग में कक्षा 6 से 9 व 11 के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान कि...