पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों में नाम पंजीकृत कराने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम किया गया। ड्रांइग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता-मतदाता जागरुकता शीर्षक पर हुआ, जिसमें विद्यार्थियों भारती, सत्यम, ज्योति, रचना, आकांक्षा राना, लव, कृतिका, साक्षी, विधि, रोशन, निगार, विशाल, आकाश आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार ड्रांइग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में दीप्ति भारती प्रथम, राहुल द्वितीय और नीलाक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रही। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विशाल और आकाश की टोली प्रथम, विधि और रोशन जहां की टोली द्वितीय, लव और कृतिका की टोली ने तृतीय स्थान पाया। यह भी पढ़ें- Pilibhit Ne...