पेंटिंग प्रदर्शनी में दिखाया कला कौशल
गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। कविनगर स्थित केडीबी स्कूल में शनिवार को रंग कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति के दृश्य, अमूर्त पेंटिंग्स, चारकोल कला, मंडला डिजाइन, सांस्कृतिक थीम और सामाजिक जागरूकता थीम पर पेंटिंग बनाकर अपने विचारों और रचनात्मकता को दर्शाया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्या ने कला के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक क्षमताओं को और विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.