भागलपुर, मार्च 26 -- इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय कहलगांव की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पटना में आयोजित बिहार दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रिया कुमारी ने इससे पूर्व बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया था। इसके बाद 22, 23 एवं 24 मार्च 2026 को पटना में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में उन्होंने भाग लिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का थीम "उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार" रखा गया था, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. रेखा कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.