सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा। अभाविप नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रमेश झा महिला कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन करते अनन्या ठाकुर ने कहा कि परिषद राष्ट्रीय कलामंच के माध्यम से वर्ष भर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है । जिससे छात्र-छात्राओं में कला के प्रति रुचि विकसित हो और उनकी प्रतिभा को मंच मिले।विभाग संयोजक जयंत जोशी ने कहा कि परिषद विभिन्न आयामों के माध्यम से कार्य कर रही है, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और सर्वांगीण विकास कर सकें।नगर मंत्री रोशन कामत ने कहा कि साप्ताहिक कार्यक्रम 12 जनवरी, युवा दिवस के अवसर पर आरंभ हुआ था। इसका समापन 22 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.