चतरा, दिसम्बर 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के औरु गेरुआ प्लस टू उच्च विद्यालय में चतरा उत्तरी वन प्रमंडल के द्वारा स्कूल नर्सरी योजना के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार शामिल हुए। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन उमेश चंद्र पांडे के अध्यक्षता में किया गया। वहीं प्रतियोगिता का संचालन वन विभाग के वनरक्षी पवन कुमार ने किया। प्रतियोगिता में वन संरक्षण पर आधारित वॉल पेंटिंग किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रुप में वॉल पेंटिंग कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ललिता एन्ड सुमन ग्रुप प्रथम स्थान, सोनी एन्ड सारिका ग्रुप द्वितीय स्थान और कंचन विभा एन्ड छोटी ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्...