हाजीपुर, अप्रैल 25 -- पर्यावरण बचाने के साथ पेड़ पौधे लगाने के दी नसीहत,जल संरक्षण के लिए भी बताएं गुर महुआ,एक संवाददाता। स्कूली बच्चों के द्वारा पेंटिंग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह पेंटिंग का आयोजन शुक्रवार को यहां स्थानीय वैशाली विद्यालय महुआ में स्काउट गाइड के सदस्य द्वारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने, पौधारोपण करने के साथ जल संरक्षण की गुर बताए। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ रामबालक यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड शिक्षक विजेंद्र प्रसाद विमल,यूको क्लब की शुषमा रानी, साइंस क्लब की कुमारी प्रेमलता राय, साधना कुमारी, आरती कुमारी, शिवलाल सिंह, चंदा कुमारी, कमल, आकाश, सच्चिदानंद, अशोक, राधेश्याम कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने बच्चों के इस पेंटिंग कार्यक्रम में सहयोगात्मक भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- छात्रों को ...