रुडकी, अप्रैल 22 -- कलियर, संवाददाता। शेफील्ड स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पेंटिंग, रैली, नाटक और प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स से हुई। जिनमें पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाया गया। छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला और धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। साथ ही पेड़ों की आकृतियां बनाकर पेड़ न काटने की अपील की। विद्यालय में बेकार सामग्रियों से तैयार सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने बताई पौधों की महत्ता यह भी पढ़ें- चित्रकला में योगेश और भाषण में उमा रही अव्वल यह भी प...