जहानाबाद, फरवरी 24 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला मुख्यालय में आयोजित ड्रीम वर्सेज ड्रग्स जिला स्तरीय पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल अमरा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7 एवं 8 की छात्राओं का एक विशेष समूह बनाया गया, जिसने जिला समाहरणालय में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 8 की प्रतिभाशाली छात्रा गिन्नी कुमारी ने अपनी प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण चित्रकला के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.