नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बिग बॉस 18 के घर में नजर आईं सारा खान और अरफीन खान मुंबई में एक बेहद लैविश और शानदार लाइफस्टाल जीते हैं। हाल ही में सारा ने अपने घर की झलक अपने फैंस के साथ साझा कीं। सारा ने अपने घर के हर एक कमरे की खासियत फैंस को बताई। सारा ने इस दौरान अपने खास पालतू जानवर से मिलवाया। ये पालतू जानवर कोई कुत्ता, बिल्ली या तोता नहीं बल्कि एक इगुआना थी। सारा खान ने इगुआना के लिए घर में बड़ा सा पिंजरा भी रखा हुआ है।क्या होती हैं इगुआना? सारा खान ने अपनी पालतू इगुआना से मिलवाया। उन्होंने इगुआना को हाथ में लेकर भी दिखाया। उन्होंने बताया कि खाने के लिए इगुआना अपने पिंजरे में जाती है। नहीं तो वो घर में ऐसे ही रहती है। इगुआना बड़े आकार की एक छिपकली होती है। इगुआना मुख्य रूप से मेक्सिको, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में...