रांची, जून 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। एनएसएस समन्वयक डॉ किशोर सुरीन के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू और सीसीडीसी के समन्वयक डॉ प्रकाश कुमार झा ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस बीच पेंटिंग, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, रील मेकिंग, भाषण और एक्सटेम्पोर सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। गौरव सिन्हा और अमिताभ सिन्हा ने पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन सुजीत शर्मा और अरुण कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य: डॉ खान भाषण प्रतियोगिता...