धनबाद, मई 7 -- डीएवी प्लस टू हाई स्कूल, पाथरडीह की छात्रा रोशनी परवीन ने वाणिज्य संकाय के परिणाम में 436 अंक प्राप्त कर धनबाद जिले में 8वां रैंक हासिल किया है। बागडिगी बस्ती की रहने वाली रोशनी एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता मुस्ताक अंसारी दैनिक मजदूर हैं और रंग-पोताई का काम करते हैं, वहीं माता रुबाना खातून गृहिणी हैं। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। चार बहनों में तीसरे नंबर पर रोशनी रोजाना ऑटो से स्कूल का सफर तय करती थीं। उनकी सफलता की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के, स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और 4-5 घंटे की सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- विज्ञान की जिला टॉपर में शामिल प्रिया को है किताबें पढ़ने का शौक रोशनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका कहना है कि स्...