अमरोहा, नवम्बर 10 -- गजरौला, संवाददाता। पेंटर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गुरुवार को दोस्तों के साथ मेला देखने गए पेंटर की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। इस मामले में पेंटर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र जसवंत सिंह ई-रिक्शा चलाता था। उसके पिता एक दूध की फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार को वह चौहड़पुर गांव निवासी दोस्तों के साथ बाइक से तिगरी गंगा मेला गया था। पिता जसवंत ने दोपहर के वक्त आकाश को फोन करके खाना देकर जाने की बात कही। आकाश ने मेले में होने की जानकारी देते हुए खाना पहुंचाने से मना कर दिया था। शाम के वक्त आकाश का शव गांव के बाहरी तरफ श्योराज सिंह के खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.