पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष बने किशोर मंत्री
रांची, अगस्त 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा और नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को एक होटल में हुआ। नई कायर्कारिणी में अध्यक्ष पद पर किशोर मंत्री को चुना गया है। कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम अब्दुल कादिर, महासचिव डौली सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक वेसेंट कच्छप, उपाध्यक्ष किरण देवी व सह सचिव शबनम मिंज को चुना गया। बैठक में संगठन के सुचारू संचालन, पेंचक सिलाट खेल के विकास तथा राज्य के सभी जिलों में खेल को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी ने पेंचक सिलाट को झारखंड के प्रत्येक जिले में और अधिक मजबूत एवं लोकप्रिय बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.