रांची, सितम्बर 3 -- रांची, वरीय संवददाता। नासिक में आयोजित 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक हासिल किए थे। राज्यपाल ने सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता इताशा कपूर की विशेष सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुलाकात के दौरान स्वर्ण पदक विजेता अनाया खलखो, विशाखा थापा, पलक साहू और झारखंड पेंचक सिलाट संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।स्वर्ण पदक विजेताओं में अनाया खलखो, विशाखा थापा व प...