रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकेडमी और कुमाऊं विवि नैनीताल के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। 9 मार्च से 15 मार्च तक हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विवि में आयोजित चैंपियनशिप में चेतन प्रजापति ने 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद 15 मार्च से 19 मार्च तक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित फाइटिंग स्पर्धा में सुनीता भट्ट ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों के रुद्रपुर पहुंचने पर दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकेडमी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष केवल किशन भारती और कोषाध्यक्ष राहुल, कोच बबलू दिवाक...