रांची, अप्रैल 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को झारखंड पेंचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव डॉली सिंह के नेतृत्व में राज्य के प्रतिभावान पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। खिलाड़ियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आनंद (गुजरात) में आयोजित "खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता)" में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक अर्जित किए हैं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.