बोकारो, मई 16 -- शुक्रवार को पेंक नारायणपुर थाना में थाना दिवस आयोजित किया गया। नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी नितीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कुल दस आवेदन मिले जिसमें सात मामलों का निपटारा किया गया जिसमें जमीन विवाद व घरेलू मामला शामिल है। यहां कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पाट किया गया। वहीं ऊपरघाट के गोनियाटो निवासी नारायण ठाकुर, कलावती देवी पति सुरेश ठाकुर और पिपराडीह निवासी कामलोचन शर्मा व दिलचंद ठाकुर के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का निपटारा को आवेदन पत्र सौंपा गया था जिसके अलोक में दोनों पक्षों को कागजात प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया जहां एक पक्ष ने ही कागजात जमा किया। वहीं दूसरा पक्ष थाना दिवस में थाना नहीं पहुंचे जिसके बाद पदाधिकारियों ने मामले पर जांच करने की बात करते हुए मामले को स्थगित रख दिया। सीओ ...