पृथ्वी शॉ ने रणजी में लगाई दूसरी फिफ्टी, टीम इंडिया में वापसी करने की जताई इच्छा
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में दमदार अर्धशतक लगाया। महाराष्ट्र ने ईडन गार्डन्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में बंगाल को 10 विकेट से हराया। शॉ की रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में दूसरी फिफ्टी है। उन्होंने बंगाल के खिलाफ 50 गेंद में 53 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के लगाए। पृथ्वी का मानना है कि भारतीय टीम में वापसी को लेकर वह सोचते हैं और ये बात उनके दिमाग में चलती रहती है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनका अनुभव यही कहता है कि उन्हें ज्यादा दूर की नहीं सोचनी चाहिए और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करना जारी रखना चाहिए। पृथ्वी शॉ (नाबाद 53) और सचिन धस (नाबाद 61) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में बंगाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.