प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), प्रयागराज स्थानीय केंद्र की ओर से रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्य अभियंता इंजीनियर धर्मपाल द्विवेदी ने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध मीठा जल 2.5 प्रतिशत है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है। अध्यक्षता प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने की। संगोष्ठी के अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...