उन्नाव, फरवरी 28 -- बीघापुर। तहसील क्षेत्र के अमरपुर आंव में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन नैमिष तीर्थ से आए भागवत आचार्य गोपाल जी शास्त्री ने राम जन्म से लेकर राम के राज्याभिषेक तक तथा कृष्ण जन्म व कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर विवेचन किया। गोपाल जी शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा कि वसुंधरा पर जब-जब धर्म का ह्रास होता है और अधर्म की बढ़ोतरी होती है तभी भगवान नारायण लोक कल्याण के लिए इस पृथ्वी पर आकर दुष्टों का संहार करते हैं। इस दौरान आचार्य उमाकांत शास्त्री, डॉ अवधेश तिवारी, दिनेश शर्मा, श्रीपाल रावत, महादेव पासवान, सोनू पांडे, सिद्धनाथ वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पुत्तू लाल, प्रकाश रावत, लालू यादव,राम जी, राज कुमार यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...