रामपुर, अप्रैल 22 -- मिलक। नगर के बिलासपुर रोड स्थित गुरुनानक एकेडमी में बुधवार को इंटरहॉउस पृथ्वी दिवस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को विद्यालय के चेयरमैन विशेष शर्मा, उपाध्यक्ष रिजवान खान, एमडी मीनू मिश्रा, प्रिंसिपल मिताली सक्सेना और उप प्रधानाचार्य अमित गंगवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्राओं ने बनाए मॉडल व पोस्टर यह भी पढ़ें- संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...