रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसे विद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, लघु नाटिका और पोस्टर-निर्माण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ जैसे नारों से बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। विशेष आकर्षण रही लघु नाटिका प्लास्टिक का जाल, पृथ्वी बेहाल, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, पेड़ लगाने की आवश्यकता और प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई विविध कार्यक्...