गढ़वा, अप्रैल 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएनटी संतमैरी स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर हरित विचारों, प्रकृति-प्रेम और जिम्मेदारी की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। मौके पर सेव अर्थ विषय पर विशेष शपथ दिलाई गई। उसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुआ। उसका संचालन टेरेसा हाऊस द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पॉम-पॉम नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा नौवीं से 11वीं के विद्यार्थी रिया, अश्विनी, सिद्धि, समीर, गोविंद, रागिनी, अंजलि और श्रद्धा ने ओल्ड इज गोल्ड शीर्षक पर प्रस्तुत कठपुतली शो सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर...