मथुरा, अप्रैल 23 -- मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम एवं पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबको जागरूक किया एवं संदेश दिया कि पृथ्वी रहेगी तभी जीवन रहेगा। विद्यालय में विश्व पृथ्वी सप्ताह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन, रैली, भाषण, कविता एवं नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। जिनीषा और आशी ने भाषण, जबकि वंशिका सिंह ने हिन्दी कविता द्वारा पर्यावरण के प्रति कर्तव्यों को समझाया। नन्हें बच्चों ने पौधरोपण कर समाज को अनूठा संदेश दिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सीनियर छात्रों के...