कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार निज संवाददाता पृथ्वी दिवस पर लायंस क्लब द्वारा स्थानीय गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने पौधरोपण करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि धरती को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जल का संरक्षण और वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए। क्लब की पीआरओ प्रिया गुप्ता ने बताया कि नीम, जामुन, अमरूद ,अर्जुन के 50 पौधे लगाए गए। मौके पर अनिल चमडिया, पंकज पूर्वे, संतोष गुप्ता, स्वर्ण चमरिया, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज महासेठ, मितेश डालमिया आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय कोलासी में पृथ्वी दिवस आयोजित यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.