शामली, अप्रैल 22 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण के महत्व और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा तुलसी के पौधे रोपण से हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। छोटे बच्चों ने पृथ्वी संरक्षण से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधिया प्रस्तुत की। कुछ विद्यार्थियों ने पृथ्वी के सुंदर चित्र बनाए और उनका प्रभावशाली तरीके से वर्णन किया, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्या...