पृथ्वी दिवस पर बालिका विद्यापीठ में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखीसराय, अप्रैल 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बालिका विद्यापीठ, लखीसराय में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या कविता सिंह के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान शिक्षक राजेश चौधरी एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बाल भवन एवं विद्या भवन की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिसर में मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर पक्षियों के लिए व्यवस्था की गई। इस पहल में बाल भवन प्रभारी कीर्ति कुमारी एवं वरिष्ठ शिक्षिका नैना पासवान की विशेष भूमिका रही। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर चलाया जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.