खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि महेशखंूट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने वृक्ष की वेशभूषा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हें विद्यार्थियों ने पृथ्वी एवं वृक्ष का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी तथा पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इसके अतिरिक्त नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए एक प्रकृति भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रकृति के विभिन्न तत्वों को नजदीक से देखा और उनके महत्व को समझा। यह भी पढ़ें- खगड़िया: सखी वार्ता का आयोजन कर बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक इस अवसर पर विद्यार्थि...