हाजीपुर, अप्रैल 24 -- लालगंज। पृथ्वी दिवस के अवसर पर लालगंज के संत माइकल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पेंटिंग के द्वारा पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पृथ्वी पर बढ़ रहे वैश्विक स्तर के संकट को दर्शाया। बच्चों द्वारा वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने कहा पृथ्वी हमारी धरोहर है, इसे बचाना अति आवश्यक है। वही विद्यालय के अध्यक्ष अनिल प्रकाश, निदेशक अजय कुमार सिंह ने प्रदूषण के कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रवि रंजन, सोनी साह, कुसुम यादव, गजला परवीन आदि शिक्षक शिक्षिका सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- 'यूरो किड्स' में मनाया गया पृथ्वी दिवस लालगंज फोटो -01 चित्रकला प्रस्तुत करते स्कूल के बच्चे यह भी पढ़ें- पर्यावरण और पृथ्...