शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- सिंधौली। कस्बे के मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल और लिटिल स्कॉलर्स कॉन्वेंट में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली और गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सहायक प्रबंधक रहमान खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने कहा कि स्वच्छ हवा, जल और हरियाली के बिना जीवन संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि फुरकान अहमद खान ने भी पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्रा अंशिका सिंह व नेती ने भी विचार रखे। इस दौरान कृष्ण पाल गौतम, सर्वेश सिंह चौहान, वासुदेव सिंह चौहान, सोनम मिश्रा, इरम मंसूरी, रोमाना खान, आसना चौहान, पल्लवी राठौर, मोहम्मद जैद, ऋषभ पाल, रीता सिंह, गुलफशा, शिवांगी वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प यह भी पढ़ें- रायन...