हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में 'वेस्ट टू बेस्ट' मॉडल प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं ने प्लास्टिक, ई-वेस्ट और घरेलू अपशिष्ट से आकर्षक और नवाचारी मॉडल तैयार किए। निर्णायक मंडल में प्रो. अंजू बिष्ट, डॉ. दीपा सिंह, तनुजा जोशी ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन वेस्ट थीम में रितिका बिष्ट प्रथम, महक द्वितीय, भानुप्रिया तृतीय स्थान पर रही। ई-वेस्ट थीम में ऋषिका प्रथम जबकि फ्लावर एवं प्लांट वेस्ट थीम में राखी प्रथम, वर्तिका द्वितीय, वर्तिका जोशी और बबीता चिलवाल तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्कूल में गूंजा प्रकृति बचाने का आह...