कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद के 1096 परिषदीय विद्यालयों में से 918 स्कूलों में पौधरोपण, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने मंझनपुर के बबुरा प्राइमरी स्कूल में कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हमारे लालच को नहीं। कहा कि धरती को सृजन की जननी मानकर ही हम सच्चे मानव कहलाते हैं। बीएसए ने बच्चों को पृथ्वी के प्रहरी की उपाधि देते हुए शिक्षकों से अपील की कि वे केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदनशील नागरिक तैयार करें। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर किया पौधरोपण सभी आठ विकास खंडों मंझनपुर, सिराथू, मूर...