बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 8 डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह व सहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम हमारी धरती, हमारा भविष्य रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य अनुपाल सागर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने व वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर निर्माण व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- डीएवी सेक्टर-4 में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिव...