मधुबनी, अप्रैल 22 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में पृथ्वी दिवस पर बच्चों के बीच कई विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए पेंटिंग,पेड़-पौंधे को संरक्षित से संबन्धित नाटक की प्रस्तुती दी गई। बच्चों को यह बताने का प्रयास किया गया कि पृथ्वी पर रहे जीव-जंतुओं के लिए पेड़-पौंधे की कितनी अहमियत है। इस अवसर पर इको एवं यूथ क्लब के नोडल शिक्षक मुकेश कुमार झा और चंदा कुमारी के नेतृत्व में बच्चो ने सारे कार्यक्रम किये। स्कूल के प्रधानाध्यापिका डॉ.मिनाक्षी कुमारी ने बताया कि स्कूल में बच्चों को समय-समय पर कार्यक्रम का अयोजन कर उनके ज्ञानविद्ध एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी ...