वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पृथ्वी दिवस पर बुधवार को बनारस के शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प गूंजा। महाविद्यालयों के साथ प्राथमिक, माध्यमिक और निजी विद्यालयों में भी पृथ्वी दिवस पर विविध जागरूकता कार्यक्रम हुए।राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम और पौध वितरण समारोह हुआ। विभाग की ओर से प्राचार्य प्रो. अलका सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. अंजना सिंह को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट किए गए। प्राचार्य ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इसके बाद डॉ. अनामिका सिंह ने छात्राओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और जनसमूह के बीच औषधीय एवं छायादार पौधों का वितरण किया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में होम्योपैथी चिकित्सक ...